हापुड़
धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में गद्दे की फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

अंकित गुप्ता / समय दिन / उजागर खबर /हापुड़
हापुड़ के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में गद्दे बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री से उठती आग की लपटों और घने काले धुएं ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। आग इतनी भीषण बताई जा रही है कि दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारण और हुए नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।



