भाकियू संघर्ष अराजनैतिक ने डीएम कविता मीना को किया सम्मानित, किसान समस्याओं पर हुआ मंथन

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमार /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरणजीत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाधिकारी कविता मीना से मुलाकात की। इस दौरान किसान नेताओं ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर जिलाधिकारी से विस्तार से चर्चा की। किसान नेताओं ने किसानों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग रखी। जिलाधिकारी कविता मीना ने किसान प्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनैतिक के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश मोहम्मद एजाज कुरैशी, यशवंत ठाकुर, विजय शर्मा, नितेश शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



