हापुड़

धौलाना विधानसभा में करीब 2 करोड़ रुपये के सड़क और नाला निर्माण का प्रस्ताव

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमार /उजागर खबर /हापुड़

धौलाना। विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर बड़ी पहल सामने आई है। एकीकृत विकास योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों के क्रम में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण द्वारा धौलाना विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं नाला निर्माण के लिए करीब 2 करोड़ रुपये की लागत के प्रस्ताव को आगे बढ़ाया गया है। इन विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव, कार्ययोजना और एस्टीमेट तैयार कराने के संबंध में मंत्री की ओर से जिलाधिकारी हापुड़ को पत्र भेजा गया है। प्रस्ताव के तहत विभिन्न गांवों में अधिकतम 20-20 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य कराए जाने की योजना है। प्रस्तावित आरसीसी सड़क निर्माण में दौलतपुर ढीकरी, गलन्द, सुखदेवपुर, निधावली, नरैना, इकलेड़ी और भोवापुर गांवों को शामिल किया गया है। वहीं भोवापुर, खेड़ा और गलन्द में नाला निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है। इन विकास कार्यों के प्रस्ताव को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सड़क निर्माण से गांवों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही नाला निर्माण से जल निकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है क्षेत्रीय प्रतिनिधि ने विधानसभा क्षेत्रवासियों को प्रस्तावित विकास कार्यों पर बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
Shares