हापुड़ में अवैध खनन का काला खेल, रातभर गरज रहे डंपर; प्रशासन पर उठे सवाल

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। जनपद के थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर दादयरा गांव में अवैध खनन का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में मिट्टी से भरे डंपर बेखौफ सड़कों पर दौड़ते हैं और नियमों को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे क्षेत्र में यह चर्चा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार संचालित हो रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन से जहां सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं पर्यावरण और कृषि भूमि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अवैध खनन में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।
नोट: यह समाचार स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों और मांगों पर आधारित है। संबंधित विभाग या प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।



