हापुड़

हापुड़ में भाजपा का बड़ा दांव! पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और श्रीपाल सिंह हुए शामिल

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। जनपद की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। काफी दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और उनके पति, वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक विशेष कार्यक्रम में दोनों नेताओं का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया पुष्पा देवी और श्रीपाल सिंह के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं पिछले कई दिनों से राजनीतिक गलियारों में तेज थीं रविवार को आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी के बीच दोनों नेताओं का औपचारिक रूप से पार्टी में स्वागत किया गया उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों के भाजपा में शामिल होने से कार्यक्रम राजनीतिक रूप से चर्चा का केंद्र बना रहा गौरतलब है कि पुष्पा देवी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर नगर पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीतकर अपनी मजबूत राजनीतिक पहचान बनाई थी। वहीं, श्रीपाल सिंह लंबे समय तक बसपा के सक्रिय और प्रभावशाली नेताओं में रहे तथा विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं बाद में पार्टी के भीतर मतभेद और संगठनात्मक विवादों के चलते बसपा हाईकमान ने दोनों नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से ही उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे, जिन पर अब भाजपा में शामिल होकर पूर्ण विराम लग गया है राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नगर पालिकाध्यक्ष और उनके समर्थकों के भाजपा में आने से हापुड़ की स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। आने वाले निकाय और विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस घटनाक्रम को भाजपा के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि पुष्पा देवी, श्रीपाल सिंह और उनके समर्थकों के पार्टी में आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी, जबकि समर्थकों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Back to top button
Shares