हापुड़ में राष्ट्रीय लोकदल को बड़ा झटका, कई पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफ़ा

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़

हापुड़। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को जनपद हापुड़ में बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है। पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक पदों पर कार्यरत कई पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से अपने-अपने पदों से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की है जारी किए गए सामूहिक इस्तीफ़े में पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिले के संगठनात्मक मामलों में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लगातार हस्तक्षेप कर मनमाने निर्णय लिए जा रहे हैं। साथ ही, अनुशासनहीनता करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं किए जाने से वे आहत और निराश हैं इन्हीं परिस्थितियों का हवाला देते हुए सभी पदाधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से अपने-अपने संगठनात्मक पदों से इस्तीफ़ा देने का ऐलान किया है इसके अलावा, सामूहिक निर्णय के तहत जिन वरिष्ठ नेताओं के पास वर्तमान में कोई संगठनात्मक दायित्व नहीं है, उन्होंने भी अगले आदेश तक पार्टी के किसी भी कार्यक्रम या संगठनात्मक गतिविधि में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है यह सामूहिक इस्तीफ़ा हापुड़ में रालोद के संगठन पर बड़ा असर डाल सकता है। फिलहाल पार्टी नेतृत्व की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



