थाना बादलपुर पुलिस का वृहद पौधारोपण अभियान, पुलिसकर्मियों और बच्चों ने लगाए पौधे

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़
बादलपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना बादलपुर पुलिस द्वारा रविवार को थाना परिसर एवं थाने के सामने सड़क किनारे वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान में थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए।

इस दौरान आसपास के स्थानीय परिवारों और छोटे-छोटे बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया।
थाना बादलपुर पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाएं ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण का भी संकल्प लें, ताकि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। यह अभियान सामाजिक भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा



