हापुड़ में कांग्रेस की ताकत दिखी! नए जिलाध्यक्षों का स्वागत, सरकार पर तीखा हमला

अंकित गुप्ता /समय दिन /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़, 3 मई 2026। दिल्ली रोड स्थित अर्जुन नगर में विचार विभाग की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा के प्रतिष्ठान एस.एम. अकैडमी पर कांग्रेस फ्रंटल संगठनों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान SC/ST प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक मोघे, OBC प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राज सिंह गुर्जर और शहर अध्यक्ष अफजाल आढ़ती का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राकेश त्यागी ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।
वहीं शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने महंगाई और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इससे आम गृहिणियों पर सीधा असर पड़ रहा है।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन पंडित अरविंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर वी.सी.शर्मा, SC विभाग कांग्रेस की प्रदेश सचिव रश्मि चौधरी, OBC विभाग के प्रदेश महासचिव गुलफाम कुरैशी, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह, अरुण वर्मा, पीसीसी सदस्य नरेश भाटी, वाई.के.शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सरला देवी, जिला कोषाध्यक्ष सुशील शास्त्री, जिला महासचिव गौरव गर्ग, जिला महासचिव यशपाल ढीलोर, जिला महासचिव कपिल शर्मा, जिला महासचिव सुबोध शास्त्री, जिला महासचिव संजय छाबड़ा, जिला महासचिव कुसुम लता, जिला सचिव सुखपाल गौतम, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आकाश त्यागी, खुशनूद अली, अब्दुल कलाम, जस्सा सिंह, यूसुफ हवारी, मनोज कौशिक सहित कई लोग मौजूद रहे.!



