एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौ. देवेंद्र सिंह व सचिव रवि कुमार सहित कार्यकारिणी ने ली ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कमार (Ujagarkhabar)

हापुड़: बार एसोसिएशन हापुड़ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी (इलाहाबाद उच्च न्यायालय), जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार, एडीजे प्रथम विपिन कुमार तथा प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय पीयूष पांडेय उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण समारोह में चुनाव अधिकारी संदीप त्यागी एवं सह-चुनाव अधिकारी द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में कार्यकारिणी में महिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व होने से संगठन का वातावरण और अधिक सकारात्मक होगा।

निवर्तमान अध्यक्ष संजय कंसल एवं सचिव विनोद कुमार सैनी ने शपथ ग्रहण के पश्चात अपने-अपने पदों का दायित्व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सौंपते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह नवादा ने कहा कि कार्यकारिणी प्रत्येक अधिवक्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी तथा अधिवक्ताओं के मान-सम्मान और बार व बेंच के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।

नवनिर्वाचित सचिव रवि कुमार ने सभी अधिवक्ताओं के हित में ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल आज़ाद एवं श्यामवीर सिरोही द्वारा किया गया। समारोह में अजीत चौधरी, जीत सिंह, अकबर बैग, दिनेश, मोहम्मद बिलाल, जहीर नवाब, चौधरी जितेंद्र, नरेश कर्दम, जमील अहमद, रमेश चंद्रा, हरीश शर्मा व नरेंद्र शर्मा सहित कई अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अबसार अहमद, अमित, पायल, बादल, सिद्धू, दिनेश, देवेंद्र सागर, मनोज भैया, गौरव शर्मा, शाहजेद शाह, भारत भूषण, सुशील आज़ाद, सुनील आज़ाद सहित अनेक अधिवक्ताओं ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button
Shares