जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आजीविका मिशन की अहम बैठक, समूहों के खातों पर 15 दिन की डेडलाइन

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in)
हापुड़ कलेक्ट्रेट सभागार में 08 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला आजीविका मिशन – क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति तथा डीएलसीसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री अभिषेक पांडेय ने की।
इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गौतम, परियोजना निदेशक / उपायुक्त (स्वरोजगार) श्री अनवर शेख, जिला अग्रणी प्रबंधक श्री राजीव कुमार सहित स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक एवं सीएलएफ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
किन बिंदुओं पर हुई समीक्षा
जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों के गठन,
समूहों के बैंक खाते खुलवाने
लोकोस ऐप पर फीडिंग
ग्राम संगठन व सीएलएफ में मैपिंग
लखपति दीदी योजना,
जीरो पावर्टी, समूह सखी, प्रेरणा कैंटीन,
आरएफ और सीआईएफ फंड
जैसे महत्वपूर्ण विषयों की गहन समीक्षा की।
अधिकारियों को सख्त निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अग्रणी प्रबंधक को निर्देश दिए कि सभी स्वयं सहायता समूहों के बचत खाते व सीसीएल खाते 15 दिन के अंदर खुलवाए जाएं।
उपायुक्त (स्वरोजगार) ने सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेश दिए कि आरएफ व सीआईएफ की डिमांड अगले दिन तक भेजना सुनिश्चित करें, ताकि समूहों को समय पर फंड मिल सके।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अंत में उपायुक्त (स्वरोजगार) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक का समापन किया गया।




