हापुड़ में 36 बिरादरियों का संगम: दीपावली मिलन सहभोज में जुटेगा सर्वसमाज, बनेगा नई एकता का संदेश

अंकित गुप्ता /समय दिन (Ujagarkhabar.in)
हापुड़ पिलखुवा क्षेत्र के कान्हा श्याम मंडप में 5 अक्टूबर को होने वाला दीपावली मिलन एवं सहभोज कार्यक्रम इस बार खास होने जा रहा है। ठाकुर अजय चौहान की अगुवाई में आयोजित यह कार्यक्रम सर्वसमाज को एकजुट करने का बड़ा मंच बनने वाला है।
प्रेस वार्ता के दौरान संयोजक ठाकुर अजय चौहान और सहसंयोजक रविंद्र चौहान ने बताया कि इस आयोजन का मकसद समाज की 36 बिरादरियों को एक ही छत के नीचे लाकर एकता का संदेश देना है। इसके साथ ही नई पीढ़ी के सर्वांगीण विकास, गरीब तबके के होनहार युवाओं को आर्थिक-सामाजिक सहयोग और प्रधानमंत्री की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने जैसे अहम मुद्दों पर फोकस किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह शामिल होंगे। वहीं जैसलमेर दरबार की महारानी राजेश्वरी राज्यालक्ष्मी भाटी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। मुख्य वक्ता के तौर पर महावीर सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार मौजूद रहेंगे।
इस भव्य सहभोज में 5 से 7 हजार लोगों के जुड़ने का अनुमान है। संयोजक टीम बीते कई दिनों से क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित कर रही है। माना जा रहा है कि यह आयोजन सर्व समाज की एकजुटता की नींव रखने में मील का पत्थर साबित होगा।




