Blogएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

हापुड़ में गांधी-शास्त्री जयंती पर हुई क्रॉस कंट्री दौड़ – खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, आकाश और चंचल बने विजेता 

अंकित गुप्ता /समय दिन (Ujagarkhabar.in)

हापुड़ 2 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर जिला खेल कार्यालय हापुड़ द्वारा पुरुष वर्ग में 5 किलोमीटर और महिला वर्ग में 3 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अरुणा सिरोही ने हरी झंडी दिखाकर किया। रेस में करीब 60 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।

ब्वॉयज़ कैटेगरी के विजेता

प्रथम – आकाश

द्वितीय – तुषार

तृतीय – वकार

चतुर्थ – सूरज

पञ्चम – साहिल

षष्ठ – लकी

गर्ल्स कैटेगरी के विजेता

प्रथम – चंचल

द्वितीय – पलक

तृतीय – सिद्धि त्यागी

चतुर्थ – साक्षी

पञ्चम – सौम्या

क्रॉस कंट्री के विजेता खिलाड़ियों को जिला विकास अधिकारी और जिला पशुधन अधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का साधन है बल्कि इसके माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी विकास होता है।

Related Articles

Back to top button
Shares