एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
Trending

दबंगों ने परिवार को बनाया बंधक, महिला से की मारपीट और अश्लील हरकतें

अंकित गुप्ता /समय दिन (Ujagarkhabar.in)

पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार

हापुड़।नगर कोतवाली क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने एक परिवार को घर में घुसकर बंधक बना लिया, महिला से मारपीट की, अश्लील हरकतें कीं और जबरन मकान पर कब्जा करने की कोशिश की। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी ने 25 अप्रैल 2025 को गनी पुत्र अनवार निवासी मोहल्ला रफीक नगर से 19 लाख 10 हजार रुपये में मकान का सौदा किया था। लेकिन सौदे के समय गनी व उसके भाई गुल्लू ने साजिश के तहत झूठ बोलकर मात्र 100 रुपये के स्टाम्प पर एक रसीदनामा लिखवा लिया और उसमें सिर्फ 8 लाख रुपये का भुगतान दर्शा दिया। इस बात की जानकारी सौदा करने वाली महिला को नहीं थी।

आरोप है कि बाद में गनी व गुल्लू ने 11 लाख 10 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग करते हुए बैनामा कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच रंजिश बढ़ गई।

30 सितम्बर को दबंगई की हद पार

पीड़ित के मुताबिक 30 सितम्बर 2025 की रात करीब 9:30 बजे गनी, गुल्लू, अब्दुल सलाम, वाहिद समेत दो अज्ञात व्यक्ति और तीन महिलाएं जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने महिला और उसके नाबालिग बेटे को 8 घंटे तक बंधक बनाए रखा।

परिवार का आरोप है कि इस दौरान अब्दुल सलाम और वाहिद ने बच्चे की कनपटी पर तमंचा रख दिया। जब महिला ने विरोध किया तो दबंगों ने जमकर मारपीट की और अभद्रता की। इतना ही नहीं, गनी ने महिला के कपड़े तक फाड़ डाले और अश्लील हरकतें कीं। दबंगों ने धमकी दी कि या तो बैनामा कर दो, वरना जान से मार देंगे और बदनामी भी कर देंगे।

पुलिस के आने से पहले भाग निकले आरोपी

घटना की जानकारी मिलते ही जब पीड़ित घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी, तो मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़ित ने मांगी सख्त कार्रवाई

पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत देते हुए आरोपियों पर गैंग बनाकर जबरन कब्जा, बंधक बनाने, मारपीट, अश्लील हरकतों और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button
Shares