
अंकित गुप्ता /समय दिन (Ujagarkhabar.in)
हापुड़ जनपद का जन्मदिन मनाया गया 🎂 | डॉक्टर एस.के. कौशिक को मिला सम्मान

हापुड़। जिला पंचायत सभागार में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब पूरे जनपद ने हापुड़ ज़िले का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर जिला बनाओ आंदोलन के संयोजक रहे डॉ. एस॰के॰ कौशिक को फूलों का गुच्छा व माला पहनाकर विशेष सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती रेखा नागर ने की, जबकि संचालन प्रशासनिक अधिकारी देवी सहाय ने संभाला।
सभी उपस्थित लोगों ने डॉ. एस.के. कौशिक की निस्वार्थ और निरंतर प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
इस मौके पर कई गणमान्य हस्तियाँ मौजूद रहीं जिनमें
राष्ट्रीय लोकदल के नेता पं॰ नानक चंद शर्मा
मनोज बाल्मीकि
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक सरदार राजेन्द्र सिंह औलख
जिला सचिव मुकेश प्रजापति
जिला अनुशासन सचिव गुलशन त्यागी
प्रशासनिक सदस्य कपिल प्रजापति
सतीश प्रमुख, सुभाष प्रधान, हरिसिंह मास्टरजी, गोपाल शर्मा
शामिल रहे।
यह आयोजन हापुड़ की एकता, गौरव और जनपद के संघर्षमयी इतिहास को समर्पित रहा।




