एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
Trending

समाजवादी छात्र सभा ने भाजपा विधायक पर लगाया महापुरुषों के अपमान का आरोप, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अंकित गुप्ता /समय दिन (Ujagarkhabar.in)

हापुड़। समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव के नेतृत्व में सोमवार को छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा विधायक पर महापुरुषों का अपमान करने और सामाजिक मुद्दों की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया गया।

जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा के विधान परिषद सदस्य नरेन्द्र कश्यप ने विधायक निधि से जगह-जगह महापुरुषों के नाम पर द्वार बनवाए हैं। लेकिन उन द्वारों पर महापुरुषों की तस्वीर तक नहीं लगाई गई है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वयं विधायक की तस्वीरें प्रमुखता से लगी हुई हैं। महापुरुषों का नाम केवल औपचारिकता निभाने के लिए बेहद छोटे अक्षरों में लिखा गया है।

उन्होंने सवाल उठाया – “क्या यह महापुरुषों का अपमान नहीं है?

छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष पीयूष मनोठिया ने कहा कि भाजपा की सोच हमेशा से महापुरुषों का अपमान करने की रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर सभी द्वारों पर महापुरुषों की तस्वीरें नहीं लगाई गईं, तो समाजवादी छात्र सभा स्वयं यह कार्य करेगी।

आंदोलन की चेतावनी

छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी से मांग की कि भाजपा विधायक को इस विषय में निर्देशित किया जाए। अन्यथा पार्टी सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

मौजूद रहे

ज्ञापन सौंपने के दौरान संजय यादव, श्याम सुंदर भुर्जी, शालू जोहरी, पीयूष वाल्मीकि, संजय सिंह (सबली), आसिफ चौधरी, रमन जाटव, मोहित जाटव, अंकुश जाटव, माधव शर्मा, आरिफ सिद्दीकी, लवकुश जाटव, मोहित खटीक, बिलाल चौधरी, यूसुफ राजा, राहुल जाटव, विक्रम जाटव, पंकज जाटव, गगन शर्मा, विवेक जाटव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button
Shares