मेरठ डीआईजी कलानिधि नैथानी का हापुड़ दौरा मिशन शक्ति पर सख्त, दिए अफसरों को कड़े निर्देश।

अंकित गुप्ता /समय दिन (Ujagar khabar.in)
हापुड़: मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने आज हापुड़ का दौरा किया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली हापुड़ और थाना देहात का जायजा लिया।
डीआईजी नैथानी मिशन शक्ति कार्यक्रम के पर्यवेक्षक के तौर पर हापुड़ पहुंचे और कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों से गहन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति अभियान को लागू करने में आ रही चुनौतियों और समस्याओं की जानकारी ली।
डीआईजी ने संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति एक बहु-विभागीय अभियान है, जिसमें कई विभाग मिलकर काम कर रहे हैं और इसका मुख्य उद्देश्य है –
महिलाओं से जुड़े अपराधों का शीघ्र और न्यायपूर्ण निराकरण।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अधिकारियों को चेतावनी भी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




