एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
Trending

तेज़ रफ़्तार का कहर – स्कॉर्पियो ने छीनी तीन ज़िंदगियाँ

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in)

हापुड़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। NH-9 हाइवे पर बेकाबू रफ्तार से दौड़ रही स्कॉर्पियो मौत का पहिया बन गई।

बाइक और स्कूटी पर सवार पिता–पुत्र समेत तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसा पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।

टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो सवार फरार हो गया।

मृतकों में उमेद और उनका बेटा सचिन शामिल हैं।

इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है। घर में कोहराम मचा हुआ है, परिजन रो-रोकर बेसुध हैं।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश तेज़ कर दी है।

Related Articles

Back to top button
Shares