एक्सक्लूसिव खबरेंक्राईमप्रशासनहापुड़
Trending
बाबूगढ़ में मुठभेड़: शातिर बदमाश शौकीन घायलावस्था में गिरफ्तार, साथी फरार
अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in) हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ की। जवाबी फायरिंग में कुख्यात बदमाश शौकीन पुत्र दिलशाद (निवासी ग्राम आजमपुर देहपा, थाना पिलखुवा, हापुड़) घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
यह वही बदमाश है जिसने अपने साथी संग 2 दिन पूर्व बिजनौर निवासी युवक को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट की थी। पुलिस ने लूट का सामान, ₹2900 नकदी, कपड़ों का बैग, एक अवैध तमंचा व घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद की है।
घायल बदमाश का इलाज कराया जा रहा है जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। उसकी तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी अन्य जनपदों से खंगाली जा रही है।





