क्राईमप्रशासनहापुड़
Trending

धौलाना ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में रची खौफनाक साजिश, 2 औरतें, 1 प्रेमी और नाबालिग ने मिलकर सुशीला की ली जान – स्वाट और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बेनक़ाब

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in)

हापुड़ – धौलाना पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम ने मिलकर उस सनसनीखेज़ ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा दी, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया था।

ग्राम उदयरामपुर के बम्बे में 3 दिन पहले एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 2 महिला अभियुक्ताओं समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

जांच में सामने आया कि मृतका सुशीला के अवैध संबंध थे अभियुक्ता बबली के प्रेमी गौरव से। इसी रंजिश और जलन में अभियुक्तों ने खौफनाक प्लान बनाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मैक्स पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया है।

DIG और पुलिस अफसरों ने इस खुलासे को बड़ी सफलता बताया है और इसे कानून-व्यवस्था की मजबूती का उदाहरण माना है।

Related Articles

Back to top button
Shares