DIG मेरठ की सख़्त चेतावनी – अपराधियों पर ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagar khabar.in) मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने गूगल मीट के ज़रिए SP बागपत सूरज कुमार राय, SP हापुड़ कुँवर ज्ञानंजय सिंह समेत दोनों जनपदों के सभी पुलिस अफसरों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की।
बैठक में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सख़्त दिशा-निर्देश दिए गए। डीआईजी ने साफ कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान और तेज़ किया जाए।
ये रहे बड़े आदेश – गैंगस्टर, गुण्डा और NDPS एक्ट में ताबड़तोड़ कार्रवाई हो।
स्नैचर और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की गैंगस्टर एक्ट में फाइलें खोली जाएं।
सभी थाना प्रभारी विवाद और रंजिशन हत्या रोकने के लिए चिन्हीकरण करें।
लंबित विवेचनाओं और पुराने मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण हो।
त्योहारों (बारावफात, गणेश विसर्जन) पर चाक-चौबंद सुरक्षा रहे, कोई लापरवाही न हो।
महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई हो और बरामदगी सुनिश्चित कराई जाए।
“ऑपरेशन पहचान, ऑपरेशन विवेचना, ऑपरेशन एचएस, ऑपरेशन शस्त्र, ऑपरेशन जालसाज” जैसे अभियानों को और सख़्ती से चलाया जाए
सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जाए, भ्रामक खबरें आते ही उनका खंडन किया जाए डीआईजी ने कहा कि कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस का डंडा चलेगा, चाहे कोई भी हो।





