एक्सक्लूसिव खबरेंक्राईमप्रशासनहापुड़
Trending
हापुड़ में पैसों की रंजिश ने ली खून की शक्ल – गोली लगने से युवक लहूलुहान

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in) हापुड़: जनपद के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नवादा में शुक्रवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई जब ₹25,000 के लेन-देन को लेकर विवाद खून-खराबे में बदल गया।
जानकारी के अनुसार, पुरानी चुंगी निवासी मनसाद पुत्र हाजी अब्बास अपने पिता के साथ चाय की दुकान पर बैठा था। तभी पैसों को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने अचानक उस पर फायरिंग कर दी।
गोली लगते ही मनसाद लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजनों ने आनन-फानन में उसे देवनंदिनी अस्पताल हापुड़ पहुँचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया
घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।





