हापुड़ पुलिस का गौरव: कोतवाल मुनीष प्रताप सिंह को राष्ट्रपति पदक, अपना समाज ने किया भव्य सम्मान

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagar khabar.in) हापुड़ – जिले के लिए गर्व का क्षण, जब सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह को उनकी सराहनीय और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर अपना समाज सामाजिक संगठन ने कोतवाल सिंह का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया।
संगठन के सदस्यों ने उन्हें गौतम बुद्ध की प्रतिमा और राजस्थानी साफा भेंट कर सम्मानित किया।
यह पदक और प्रशस्ति पत्र उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने प्रदान किया था। राष्ट्रपति द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके अनुकरणीय कार्य और समाजहित में की गई सेवाओं की सर्वोच्च मान्यता है।
लज्जापुरी मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के जतिन आज़ाद और शिक्षक ललित कुमार ने कहा—“यह सम्मान केवल कोतवाली प्रभारी का नहीं, बल्कि पूरे जिले के पुलिस बल के लिए गौरव की बात है।”
इस मौके पर अरविंद कुमार, सचिन कुमार, अमित कुमार, अरुण कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने कोतवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




