एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
Trending

राष्ट्रपति पदक से नवाज़े गए हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह – ‘अपना समाज’ ने बुद्ध प्रतिमा व साफा भेंट कर दिया खास संदेश।

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in) हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की उपलब्धि पर जिले का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक पाने के बाद मंगलवार को अपना समाज सामाजिक संगठन ने उन्हें अनोखे अंदाज़ में सम्मानित किया।

संगठन के सदस्यों ने एसपी को गौतम बुद्ध की प्रतिमा और साफा भेंट कर न सिर्फ उनका सम्मान किया, बल्कि यह भी संदेश दिया कि उनकी कार्यशैली शांति, न्याय और सच्चाई का प्रतीक है।

गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में एडीजी भानु भास्कर ने राष्ट्रपति की ओर से यह पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया था।

समाजसेवी व शिक्षक ललित कुमार ने कहा “एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को मिला यह सम्मान पूरे हापुड़ पुलिस बल के लिए प्रेरणा है।”इस मौके पर जतिन आजाद, नरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार और सचिन समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Shares