एक्सक्लूसिव खबरेंराजनीतिहापुड़
Trending

हापुड़ में धूमधाम से मनाया गया भारतीय किसान यूनियन (देशहित) का स्थापना दिवस

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in) राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत चौधरी बोले– किसानों और गरीबों की आवाज़ बुलंद करेगा संगठन

हापुड़। किठौर रोड स्थित आनंद फार्म हाउस पर आज भारतीय किसान यूनियन (देशहित) का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत चौधरी का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत चौधरी ने कहा कि संगठन अब एक नई मुहिम की ओर बढ़ रहा है। इस मुहिम का मकसद गरीबों और पिछड़े वर्ग की आवाज़ को मज़बूती से उठाना है। उन्होंने कहा, किसान और मज़दूर अब अकेले नहीं हैं। उनकी हर समस्या को हमारा संगठन अपनी ताक़त बनाकर उठाएगा और हर संभव प्रयास करेगा कि उन्हें उनका हक़ दिल सके।

प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी: स्थापना दिवस के मौके पर मंच पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें— गौरव त्यागी (जिला अध्यक्ष) ,विपिन कुमार (महामंत्री) ,मनोज सिंह (प्रदेश सचिव) ,राजपाल चौधरी (ब्लॉक अध्यक्ष) ,सुनील तोमर (जिला उपाध्यक्ष) ,विनोद कुमार (प्रचार प्रभारी) ,अखिलेश राणा (युवा इकाई अध्यक्ष) सभी नेताओं ने एकजुट होकर किसानों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं में जोश: स्थापना दिवस समारोह में भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए संगठन की ताक़त का परिचय दिया। मंजीत चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताक़त उसकी एकजुटता और संघर्ष की भावना है।

Related Articles

Back to top button
Shares