एक्सक्लूसिव खबरेंक्राईमहापुड़
Trending

हापुड़ में खून से सनी विरासत – बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

अंकित गुप्ता /समय दिन (Ujagarkhabar.in)

हापुड़: जमीन का टुकड़ा बना खून की सौगात… उत्तर प्रदेश जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में रिश्तों का कत्ल हुआ। पिता-पुत्र के बीच ज़मीन के बोने पर हुआ विवाद इतना बढ़ा कि 82 वर्षीय राम मेहर को उनके ही बेटे अजीत ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी अजीत ने सीने पर लगातार दो गोलियां दागीं, जिससे मौके पर ही पिता की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना बाबूगढ़ पुलिस और उच्चाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

बताया जा रहा है कि आरोपी अजीत कोई साधारण शख्स नहीं बल्कि हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। वारदात के बाद वह फरार हो गया है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

गांव में मातम पसरा है और लोग हैरान हैं कि जमीन जैसे मसले पर खून से रिश्तों की डोर तोड़ी जा सकती है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

Related Articles

Back to top button
Shares