
अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमार ( ujagarkhabar.in )
राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसियों ने लिया संकल्प – देश के विकास पथ पर चलेंगे उनके पदचिन्हों पर
हापुड़: बुधवार को स्वर्ग आश्रम रोड स्थित राजीव गांधी प्रतिमा स्थल पर कांग्रेसजनों ने भारत रत्न, दूरदर्शी नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती बड़े श्रद्धाभाव से मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि राजीव गांधी जी ने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार का अधिकार देकर देश के लोकतंत्र को नई मजबूती दी। पंचवर्षीय योजनाओं की नींव रखने और आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने बताया कि राजीव गांधी जी का राजनीति में आने का इरादा नहीं था, वे एयरलाइन पायलट थे। लेकिन 1980 में भाई संजय गांधी की असामयिक मृत्यु के बाद अपनी माता इंदिरा गांधी का सहयोग करने के लिए वे राजनीति में आए।
पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा कि 1984 में देश ने उन्हें सबसे कम उम्र का प्रधानमंत्री देखा। उनके कार्यकाल में तकनीकी क्रांति और संचार क्रांति ने भारत की तस्वीर बदल दी।
इस मौके पर मौजूद कांग्रेसजनों ने कहा कि वे राजीव गांधी के सपनों को साकार करने के लिए संघर्षरत रहेंगे और देश के सर्वांगीण विकास में योगदान देंगे।
मौजूद रहे नेता व कार्यकर्ता:-
विजय कुमार गोयल, सैय्यद अयाजुद्दीन, अभिषेक गोयल, सुशील शास्त्री, एजाज अहमद, प्रवीण शर्मा, जितेंद्र सिंह, आई.सी. शर्मा, भोजराज शर्मा, सचिन कुमार, मोनिका शर्मा, सविता गौतम, कुसुम लता, मास्टर शहरयाब, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, गोपाल भारती, सिद्धार्थ स्वामी, ओमवीर नागर, मनोज प्रजापति, शौकीन चौधरी, अनुज कुमार एडवोकेट, सिराजुद्दीन, जस्सा सिंह, पप्पू धींगान, कपिल शर्मा, अब्दुल कलाम, जितेंद्र अग्रवाल, लोकपाल सागर, संजय छाबड़ा, बॉबी त्यागी, महबूब सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




