एक्सक्लूसिव खबरेंक्राईमदिल्ली एनसीआरप्रशासनहापुड़
Trending

हापुड़ में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: जेई रिश्वतखोरी में पकड़ा गया, विभाग में हड़कंप

अंकित गुप्ता /समय दिन (UjagarKhabar.in)

हापुड़ :जिले में भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के बाद विभागीय दफ्तरों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार संदीप कुमार उर्फ संजू राणा ने गांव सिवाया में सड़क मरम्मत का ठेका लिया था। आरोप है कि जेई ने काम पूरा होने के बावजूद फाइनल बिल पास करने के लिए घूस की मांग की। परेशान होकर पीड़ित ने मेरठ एंटी करप्शन टीम से शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय में छापा मारा और जेई अशोक कुमार को ठेकेदार से ₹50,000 की घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया। मौके से कुछ अन्य अधिकारी भी बचकर निकल गए।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी इंजीनियर को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। अब विभाग के कई और अधिकारी एंटी करप्शन की राडार पर हैं। जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

इस कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि हापुड़ में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं।

आम जनता अब यही सवाल पूछ रही है कि “जनसेवा का दावा करने वाले अधिकारी, रिश्वतखोरी के दलदल में क्यों फंसे हैं?”

 

Related Articles

Back to top button
Shares