एक्सक्लूसिव खबरेंक्राईमदिल्ली एनसीआरप्रशासनहापुड़
Trending

हापुड़ में मुठभेड़: हिस्ट्रीशीटर दीपक तमंचे संग दबोचा, साथी फरार – पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी।

अंकित गुप्ता /समय दिन /पूरा पढ़ें (ujagarkhabar.in)

पिलखुवा पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़! हिस्ट्रीशीटर दीपक घायल होकर दबोचा गया

हापुड़ जनपद की बड़ी खबर: थाना पिलखुवा पुलिस की चेकिंग के दौरान देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश दीपक पुत्र रामबाबू, निवासी जसरुपनगर थाना हापुड़ नगर गोली लगने से घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

गिरफ्तार बदमाश दीपक थाना हापुड़ नगर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ चोरी, लूट, ठगी समेत दर्जनभर से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button
Shares