एक्सक्लूसिव खबरेंक्राईमदिल्ली एनसीआरप्रशासनहापुड़
Trending

हापुड़ में सनसनी! महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालने का आरोप, सच्चाई में आया चौंकाने वाला मोड़

अंकित गुप्ता/ समय दिन /पूरा पढ़ें (ujagarkhabar.in)

हापुड़ जिले के थाना हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला त्रिलोकपुरी में आज सुबह हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया।

सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। जांच में सामने आया कि यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई थी। महिला को तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया, लेकिन रिपोर्ट में उसके शरीर पर किसी भी ज्वलनशील पदार्थ के गिरने की पुष्टि नहीं हुई।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि शिकायतकर्ता महिला और आरोपी पक्ष के बीच किरायेदारी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। मामले की गंभीरता से जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होते ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र कुमार शर्मा ने जनता को अफवाहों से बचने और तथ्यों पर भरोसा करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
Shares