एक्सक्लूसिव खबरेंक्राईमदिल्ली एनसीआरप्रशासनहापुड़
Trending
हापुड़ में मेडिकल कॉलेज बना रणभूमि! छात्रों में भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है

अंकित गुप्ता/ समय दिन /पूरा पढ़ें (ujagarkhabar.in)
हापुड़ से चौंकाने वाली खबर सामने आई है! पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच जोरदार मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, मामूली कहासुनी ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों गुट आमने-सामने आ गए। हाथों में डंडे लिए छात्र एक-दूसरे पर टूट पड़े। वीडियो में कुछ छात्र बुरी तरह मारपीट करते साफ नजर आ रहे हैं।
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर फैला, इलाके में सनसनी फैल गई। पिलखुवा कोतवाली पुलिस अब इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।




