Blogएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरप्रशासनराष्ट्रीयहापुड़
Trending

हापुड़ का शेर — 2 लाख के इनामी को मार गिराने वाले थाना प्रभारी को मिला गैलंट्री मेडल

अंकित गुप्ता/ समय दिन /पूरा पढ़ें(ujagarkhabar.in)

📰 उजागर खबर — हापुड़ की शान को सलाम

नोएडा में दो लाख के इनामी को मौत की नींद सुलाने वाले हापुड़ थाना प्रभारी को गैलंट्री मेडल

हापुड़ के थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह को उनकी वीरता और साहस के लिए गैलंट्री मेडल से सम्मानित किया गया है।

दरअसल, 21 जुलाई 2021 को नोएडा सेक्टर-20 के तत्कालीन कोतवाली प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह ने एसटीएफ के साथ एक संयुक्त अभियान में कुख्यात और ₹2 लाख के इनामी बदमाश अजय कालिया को सेक्टर-14 नाले के पास मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।

अजय कालिया अपने आपराधिक रिकॉर्ड और खूंखार छवि के कारण पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। इस साहसिक कार्रवाई के बाद विभाग ने मुनीश प्रताप सिंह को बहादुरी के प्रतीक के रूप में गैलंट्री मेडल से नवाजा।

Related Articles

Back to top button
Shares