हापुड़ की मशहूर शाही शिकंजी पर फूड सेफ्टी टीम का छापा! रिपोर्ट में होगा बड़ा खुलासा”

अंकित गुप्ता/ समय दिन (ujagarkhabar.in)
हापुड़: मशहूर फूड प्वाइंट्स पर फूड सेफ्टी टीम का अचानक छापा, क्वालिटी चेक शुरू!
जिलाधिकारी अभिषेक पांडे के निर्देश पर मंगलवार को शाम के समय खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हापुड़ शहर के मशहूर पॉइंट — शाही शिकंजी सबली गेट और त्यागी मार्केट — में खाद्य पदार्थों की क्वालिटी जांचने के लिए अचानक सैंपलिंग अभियान चलाया।

इस दौरान दूध-बादाम, बिरयानी, चाट मसाला सहित कई चीज़ों के सैंपल लिए गए। शाही शिकंजी के बाहर हमेशा ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रहती है, वहीं आसपास बिकने वाली मैगी और अन्य खाद्य पदार्थ भी सैंपलिंग की चपेट में आए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, सभी सैंपल लैब भेजे जाएंगे और रिपोर्ट आने के बाद क्वालिटी मानकों के अनुसार सख़्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने साफ कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट या मानक से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




