भारतीय जनता पार्टी हापुड़ देहात मंडल द्वारा ग्राम असौड़ा में तिरंगा यात्रा एवं शहीद स्मारक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया

अंकित गुप्ता/ समय दिन (ujagarkhabar.in) हापुड़: भारतीय जनता पार्टी हापुड़ देहात मंडल के अंतर्गत ग्राम असौड़ा में स्वच्छता अभियान के तहत शहीद स्तंभ की साफ-सफाई की गई तथा तिरंगा चौक से पुराने महल तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के छेत्रीय महामंत्री श्रीमान विकास अग्रवाल जी व पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मालती भारती जी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हापुड़ देहात श्रीमान दिनेश त्यागी जी ने की।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री राकेश त्यागी जी,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमान अमित सिवाल जी, मंडल के महामंत्री व कार्यक्रम के संयोजक श्री अमित चौधरी जी पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमान मुनेश त्यागी जी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमान महेश शर्मा जी, तथा भारतीय जनता पार्टी हापुड़ देहात संगठन के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




