
अंकित गुप्ता/ समय दिन (ujagarkhabar.in) आज आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह हापुड़ के तुमरेल गांव में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में स्कूलों को बंद करने के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गांव तुमरेल में बंद हुए स्कूल के बाहर धरना पर बैठे थे।

इसी धरने में शामिल होने के लिए आप सांसद संजय सिंह भी पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ शंख बजा रहे कार्यकर्ताओं के साथ स्कूली घंटे को बजाय संजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश में स्कूल में बंद किया जा रहे हैं और मधुशालाएं खोली जा रही हैं सरकार को जगाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जमीन पर हैं ताकि देश के भविष्य को अनपढ़ होने से बचाया जा सके ।




