एक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरराजनीति
Trending

भाकियू लोकहित ने डीएम, एसपी व सीडीओ को किया सम्मानित

अंकित गुप्ता/ पुष्पेंद्र कुमार (ujagarkhabar.in) हापुड़ । भारतीय किसान यूनियन लोक हित के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह बना व राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने जिलाअधिकारी अभिषेक पांडेय,पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान्जंय व मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा का हुआ सफल अयोजन पर उनको प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया‌। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह बने ने कहा कि जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने जिस समर्पण, निष्ठा और प्रेम भाव से कावड़ यात्रा का सफल आयोजन किया है जिला अधिकारी की कार्यशैली से संपूर्ण जनपद वासी अभिभूत है। सम्मानित करने वालों में भारतीय किसान यूनियन लोकहित राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण के साथ में अंकुर चौधरी कुमार, दिनेश प्रधान व राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Shares