अंकित गुप्ता/पुष्पेंद्र कुमार (ujagarkhabar.in) हापुड़ बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन कुमारी मायावती के आदेश पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी नौशाद अली पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री, जाफर मलिक तीन मंडलों के प्रभारी,मोहित कुमार,मनोज जाटव, डॉ कमल सिंह राज व जनपद हापुड़ के जिला अध्यक्ष डॉ ए.के कर्दम संस्तुति पर अशोक आजाद को मेरठ मंडल प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है। यह जानकारी मीडिया को हापुड़ जिला अध्यक्ष डॉ ए.के कर्दम ने दी। मेरठ मंडल प्रभारी के पद पर नियुक्त होने पर अशोक आजाद ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती एवं सिर्फ शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती ने मुझ पर भरोसा जताते हुए मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे में ईमानदारी के साथ निष्ठा पूर्वक काम करते हुए बसपा का प्रचार प्रसार कर लोगों को पार्टी से जोड़ने के साथ बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा। अशोक आजाद को मंडल प्रभारी नियुक्त होने पर डॉक्टर सुनील सरकार, सतीश कश्यप, प्रदीप जाटव, महेश कुमार, रणजीत सिंह, केपी सिंह, रवि भूषण गौतम, रविंद्र प्रधान आदि लोगों ने बधाई दी हैं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Check Also
Close



