हापुड़ अंकितगुप्ता / पुष्पेंद्र कुमार (ujagar khabar.in) जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर फगौता का मामला सामने आया है जहां 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के पिता ने 21 मई को थाना पिलखुवा में तहरीर देते हुए अवगत कराया था कि 20 मई को मेरी नाबालिग पुत्री को गांव के ही दो लोग ललित व सुमित ने गांव से बहला फुसलाकर कर अपहरण कर लिया था और 25 मई को खोजबीन कर पुलिस द्वारा नाबालिग पुत्री को बरामद कर लिया था और पुलिस द्वारा पुत्री से बातचीत करने पर बताया कि गांव के ही ग्राम प्रधान अतुल ने पिता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ अज्ञात जगह (मुजफ्फरनगर) में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम देना बताया था जिसका पिलखुवा पुलिस द्वारा नाबालिग पुत्री के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया था। लेकिन पिलखुवा पुलिस द्वारा दोषियों के खिलाफ ना कोई कार्रवाई करते हुए शनिवार को थाना पिलखुवा पहुंच रेप पीड़िता नाबालिग किशोरी ने अपने परिवार जनों के सदस्य व गांव के लोगों के साथ हंगामा करते हुए ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की मांग की है और पुलिस पर आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान को पुलिस द्वारा गिरफ्तार ना करते हुए उसको बचाने की कोशिश कर रही है। अगर ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी नहीं हुई तो रेप पीड़िता किशोरी ने पुलिस के सामने आत्महत्या करने की धमकी दी है। अब देखना है कि खबर प्रकाशित होने पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। तो वहीं क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अनिता चौहान ने रेप पीड़िता व उनके परिवार जनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा और क्षेत्राधिकार द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद रेप पीड़िता,उनके परिवार व गांव के सदस्य अपने अपने घर चले गए। जहां उससे पहले पीड़ित परिवार के सदस्य व गांव के लोगों ने मेरठ एडीजी व पुलिस अधीक्षक हापुड़ को पिलखुवा पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करने के संबंध में प्रार्थना पत्र भी दिया था। लेकिन पिलखुवा पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जबकि थाने में दी गई तहरीर की विवेचना कर रहे आईयू जितेंद्र कुमार ने रेप पीड़िता नाबालिग किशोरी के 28 मई को न्यायालय में हापुड़ दिए गए बयान के आधार मेडिकल कराकर विवेचना प्रचलित कर पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेज दी है पीड़ित नाबालिग किशोरी के साथ दीपक राणा, मनोज राणा, विनोद राणा, राकेश राणा, बच्चन सिंह, मूलवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह(सूता), जगदीश सिंह, धर्मपाल सिंह ऋतु राणा,वीरेंद्र सिंह,बाबू राणा,वेदपाल सिंह,पीतम सिंह व सौरभ आदि लोगों के साथ महिला भी मौजूद रही।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Check Also
Close



