अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagar khabar.in) हापुड़ जनपद के धौलाना तहसील क्षेत्र में पिछले कई सालों में हुए जमीनी घोटालों में हुई जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन अधिकारियों पर कार्यवाही न होने पर भाजपा से धौलाना विधायक धर्मेंद्र तोमर ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है। विधायक का कहना है कि कई मामलों में जिले और तहसील धौलाना के तत्कालीन अधिकारी दोषी पाए गए थे लेकिन किसी भी जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों को प्रशासन बचाने में लगा हुआ है। विधायक धर्मेश तोमर ने बताया कि तहसील धौलाना क्षेत्र में जमीन के मामले में मुख्यमंत्री योगी से 11 बिंदुओं पार शिकायत की गई थी जिसमें जांच कराई गई थी जिसमें आठ बिंदु पर तत्कालीन अधिकारी दोषी थे,, दूसरे मामले में राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल द्वारा भी जांच कराई गई और पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर द्वारा भी S.I.T गठित कराई गई थी लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी मामले में दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। विधायक द्वारा कराई गई जांचों में विधायक धर्मेश तोमर का भी तत्कालीन अधिकारियों ने कोई पक्ष नहीं सुना था। विधायक धर्मेश तोमर ने बताया कि यदि प्रशासन की तरफ से इसमें कार्यवाही नहीं की जाती है तो मामला बड़े स्तर पर उठाया जाएगा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Check Also
Close



