एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
Trending

वरिष्ठ कांग्रेसी ॐ प्रकाश गोयल को कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस ध्वज ओढ़ाकर किया विदा

हापुड़ अंकितगुप्ता / पुष्पेंद्र कुमार (ujagar khabar.in) हापुड़ ज्ञानलोक कॉलोनी निवासी और वरिष्ठ कांग्रेसी ॐ प्रकाश गोयल को कांग्रेस जनों ने पार्टी ध्वज ओढ़ाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी हैं। उनके बड़े बेटे देवेंद्र गोयल ने बताया कि उनके पिता (85) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव निसार पठान, गुलफाम कुरैशी, शहजाद मेवाती, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा ने वरिष्ठ कांग्रेसी ॐ प्रकाश गोयल को अपने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा हैं वरिष्ठ कांग्रेसी ॐ प्रकाश गोयल जी के जाने से कांग्रेस पार्टी को गहरा आघात लगा हैं। उनकी कमी भविष्य में कभी पूरी नहीं की जा सकती। ॐ प्रकाश गोयल जी का पार्टी और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा। कांग्रेस जनों ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई हैं और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की ईश्वर से कामना की हैं।

Related Articles

Back to top button
Shares