विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 एंव त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम अन्तर्गत किसान मेला का आयोजन किया गया

हापुड़ अंकितगुप्ता / पुष्पेंद्र कुमार (ujagar khabar.in) हापुड़ सोमवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना वर्ष 2025-26 अन्तर्गत कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय कृषक मेला/प्रदर्शनी का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से ग्राम बनखण्डा विकास खण्ड हापुड़ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री सूर्य प्रताप शाही जी, मा० मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसाधन विभाग उ०प्र० द्वारा फीता काट कर किया गया। इसके उपरान्त, नरेश तोमर, जि०अ०, भा०ज०पा० हापुड़, विजयपाल आढ़ती विधायक हापुड़ सदर, हरेन्द्र सिंह तेवितया विधायक गढ़मुक्तेश्वर,जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर , अभिषेक पाण्डेय, जिलाधिकारी हापुड़, हिमांशु गौतम मुख्य विकास अधिकारी हापुड़, आई०सी०आर० दिल्ली (पूसा) के वरिष्ठ वैज्ञानिक यशवीर सिंह, डा० अरविन्द यादव, कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र बाबूगढ़, विनोद गुप्ता मा० सांसद प्रतिनिधि, योगेन्द्र चौधरी चैयरमेन भूमि विकास बैंक हापुड़ एवं अन्य समस्त जनप्रतिनिधियो द्वारा दीप प्रज्जलित किया गया। कार्यक्रम में पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, गन्ना एवं कृषि से सम्बन्धित समस्त विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण उपस्थित रहे। मेला उद्घाटन के उपरान्त सभी मा० जनप्रतिनिधि गणो द्वारा मेले में विभिन्न विभागो एवं संस्थाओं द्वारा लगाये गये स्टॉलो का निरीक्षण किया। श्री योगेन्द्र कुमार, उप कृषि निदेशक हापुड़ द्वारा उपस्थित सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी गण एवं कृषक बन्धुओ का स्वागत किया एवं विभागीय अन्य योजनाओ की जानकारी दी गयी। इसके उपरान्त कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषको को अपने-अपने विषय से सम्बन्धित नवीनतम कृषि तकनीक के बारे में एवं मिलेट्स फसलों एवं सामयिक फसलों के बारे में कृषको को जानकारी दी गयी। श्री सूर्य प्रताप शाही जी, मा० मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसाधन विभाग उ०प्र० विकसित कृषि संकल्प अभियान अन्तर्गत कृषको से संवाद करते हुए कृषको को कृषि विभाग की योजनाओ का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया है। त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम अन्तर्गत कृषको को मक्का की बुवाई करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कृषको को लन्च पैकट वितरण के उपरान्त श्री मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी, हापुड़ द्वारा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियो एवं कृषक बन्धुओ को घन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।