
हापुड़ अंकितगुप्ता / पुष्पेंद्र कुमार (ujagar khabar.in) हापुड़। बीकेयू लोकहित के संस्थापक/ राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने की नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र बाना की घोषणा
हरीश हूण ने कहां बीकेयू लोकहित एक लोकतांत्रिक और संवैधानिक परंपरा में विश्वास रखने वाला संगठन है नये राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र बना जी का चयन लोकतांत्रिक परम्परा से किया गया है भारतीय किसान यूनियन लोक हित देश के किसानों की और किसानों के अधिकारों की एक बड़ी आवाज़ है नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बाना, नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश अभिषेक तेवतिया और नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश दिग्विजय यादव से संगठन को आशा और विश्वास है आप भारतीय किसान यूनियन लोक हित के संविधान में विश्वास रखते हुए किसान, मजदूर,पीड़ित, शोषित की आवाज को मजबुती से उठाएंगे और भारतीय किसान यूनियन लोकहित को जन-जन तक पहुंचाएंगे
नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र बाना ने कहा भारतीय किसान यूनियन लोकहित के संस्थापक, पदाधिकारी कार्यकर्ता और मेरे हृदय के करीब रहने वाले किसान मजदूर भाईयों ने मुझ पर जो विश्वास जताया गया है मैं पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा और भारतीय किसान यूनियन लोकहित को किसान मजदूरों की आवाज को उठाते हुए जन-जन तक पहुंचाऊंगा
नवनियुक्त पश्चिमी प्रदेश प्रभारी दिग्विजय यादव ने कहा संगठन ने जो मुझे प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी है
यह मेरा सौभाग्य है मैं पूरी इमानदारी से किसान मजदूर की सेवा करूंगा तथा नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रभारी अभिषेक तेवतिया ने किसान मजदूर की लड़ाई को लडने के लिए सभी को संकल्प दिलाया