हापुड़
Trending

शहीदों की याद में लगने वाले शहीद मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

पुष्पेन्द्र कुमार

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले वतन पर मिटने वालों का वही बाकी निशा होगा-ललित अग्रवाल,अध्यक्ष

हापुड़। स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति द्वारा आयोजित शहीद मेला व प्रदर्शनी का उद्घाटन डीएम व विधायक की अनुपस्थिति में समिति के अध्यक्ष , पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फीता काटकर किया और वीर शहीद तापते टोपे की प्रतिमा पर कैंडल जलाकर उन्हें नमन किया गया। समिति के अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल ने बताया कि शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले वतन पर मिटने वालों का वही बाकी निशा होगा। शहीद मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया है यह मेल प्रत्येक वर्ष 10 मई से शुरू होकर 10 जून को मेले का समापन किया जाता है। इस मेले में कवि सम्मेलन सांस्कृतिक प्रोग्राम तथा वीर शहीदों की याद में देश भक्ति प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं जिसमें दूरदराज से आए लोग हिस्सा लेते हैं और समिति के महामंत्री एडवोकेट मुकुल कुमार त्यागी ने बताया कि 1857 की क्रांतक्रांति के ज्ञात व अज्ञात शहीदो की याद में इस मेले का आयोजन किया जाता है उल्लेखनीय है कि शहीदों की याद में लगने वाला भारत का यह अकेला मेला है जो शहीद दिवस 10 मई से एक माह तक चलता है। इस दौरान मेले में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं उत्तर भारत का यह प्रसिद्ध मेला है मेला उद्घाटन के दौरान संरक्षक फसीन चौधरी, सत्यप्रकाश गर्ग, कोषाध्यक्ष आशुतोष आजाद महामंत्री मुकुल त्यागी के साथ, चंडी मंदिर समिति अध्यक्ष संजय गुप्ता टायर वाले, नानक चंद के साथ श्याम वर्मा, धर्मेंद्र शर्मा,मनीष मक्खन, मुकेश प्रजापति,राजीव गर्ग,सत्येन्द्र त्यागी सतीश मेडिकल स्टोर वाले,वीरेंद्र गर्ग बिट्टू ,गौरव त्यागी सोनू,संजय कंसल,गुलशन त्यागी,सुधीर अग्रवाल,नीरज त्यागी,सुधीर गुप्ता,श्रेष्ठ त्यागी आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Shares