नगर कोतवाली ने एक वाहन चोर सहित एवं एक अवैध तमंचा सहित युवक को किया गिरफ्तार।

पुष्पेंद्र कुमार
हापुड़ आपराधिक घटनाओ पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत उ०नि० प्रवीण कुमार मय उ०नि० नितिन चौधरी मय हे०कां0 384 रविन्द्र कुमार के द्वारा अभियुक्त कमरुद्दीन पुत्र अब्दुलवारी निवासि निकट आयशा मस्जिद मोहल्ला रफीकनगर थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ उम्र 38 वर्ष को एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर के साथ रामपुर रोड गन्दे नाले के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर बरामद हुए। अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना हाजा पर मु०अ०स० 494/2024 धारा 3/25 शस्त्र अधि०, पंजीकृत कराया गया तथा अभियुक्त से पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बाताया गया कि थाना परता पुर के मुकदमा अ०सं० 215/24 धारा 2/3 गैंग एक्ट में वाछित है इसके सम्बन्ध में थाना परतापुर के सीयूजी न० 9454403913 पर सूचना दी गयी अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः- कमरुद्दीन पुत्र अब्दुलवारी निवासि निकट आयशा मस्जिद मोहल्ला रफीकनगर थाना हापुड़
नगर जनपद हापुड़ उम्र 38 वर्ष बरामदगी मे एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर बरामद वहीं दूसरी ओर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर कार्यवाही करने के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह थाना हापुडनगर के कुशल निर्देशन में उ०नि० निशांत भास्कर मय हे०कां0 619 सुमित कुमार मय कां0 348 रविश कुमार के द्वारा से चोरी की मोटर साईकिल हीरो स्पलेण्डर नम्बर रजिस्ट्रेशन नम्बर UP17E6628 इजन न०HA10EFAHL88881 चेसिस नम्बर MBLHA10EYAHL45349 के साथ अभियुक्त हर्ष उर्फ हर्षित पुत्र ओमपाल निवासी गोहरा थाना बाबूगढ जिला हापुड उम्र करीब 19 वर्ष को चैकिंग के दौरान दादरी अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। बरामद उपरोक्त मोटर साईकिल धाना हापुड नगर के मु०अ०सं० 486/24 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित है उपरोक्त मोटर साईकिल के सम्बन्ध में बरामदगी होनो पर मुकदमा उपरोक्त में 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।




