कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में 22 नेताओं ने ठोकी दावेदारी, नरेश कुमार भाटी भी मैदान में

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमार /उजागर खबर /हापुड़
हापुड़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को बुलंदशहर रोड स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रक्रिया आयोजित की गई। अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी के भीतर नेताओं की सक्रियता देखने को मिली। इस दौरान आवेदन के साथ वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर रायशुमारी भी की गई। कार्यक्रम में जिला ऑब्जर्वर चेतन चौहान, पीसीसी पर्यवेक्षक नरेंद्र चौहान और पंकज तेजानिया ने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पर्यवेक्षकों ने महानगर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्षों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पीसीसी एवं एआईसीसी सदस्यों तथा विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से संगठन की स्थिति और अध्यक्ष पद को लेकर उनकी राय जानी।
नरेश कुमार भाटी समेत 22 नेताओं ने पेश की दावेदारी
अध्यक्ष पद के लिए पीसीसी सदस्य नरेश कुमार भाटी समेत कुल 22 नेताओं ने दावेदारी पेश करते हुए आवेदन किया। दावेदारों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत किया जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा।रायशुमारी के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठन की मौजूदा स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी समय में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर अपने सुझाव पर्यवेक्षकों के सामने रखे। नेताओं ने संगठन में आपसी समन्वय बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने पर भी जोर दिया।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
पर्यवेक्षकों ने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाना है। उन्होंने कांग्रेसजनों से आपसी समन्वय, अनुशासन और एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में इरफान अहमद, रामप्रसाद जाटव, अरविंद शर्मा, खालिद मोहम्मद, अफजाल अड़ती, खुशनूद अली, शादाब सैफी, गुलफाम कुरैशी, शगुफ्ता राणा, सरला देवी, दीपक मोघे, वीसी शर्मा, अब्दुल कलाम, धर्मपाल दरोगा, डॉ. धर्म सिंह, सेरियाव, सेंसरपाल, मिथुन त्यागी, मनोज कौशिक, अमित अग्रवाल, एजाज अहमद, आकाश त्यागी, तारेस्वर त्यागी, रश्मि चौधरी, डॉ. अफजाल, मुकीम खान, जी डॉ. इसरार, यशपाल दिल्लौर, देवेंद्र जयंत, सुखपाल गौतम, सुरेंद्र सिंह, सुशील शास्त्री, सुशील कश्यप, यूसुफ हवारी, अली मुर्तजा, जलज तेवतिया, पप्पू जाटव, निवर्तमान राजेश कुमार, इशरत चौधरी, कादिर, इमरान, चौधरी भूरे, मेहरबान कुरैशी, आफताब कुरैशी, नदीम कुरैशी, असलम यूनुस आदि मौजूद रहे।



