हापुड़ फ्रीगंज रोड पर छात्र भिड़ंत – मामूली बात पर मारपीट, एक छात्र गंभीर घायल”

अंकित गुप्ता /समय दिन (Ujagarkhabar.in)
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्री गंज रोड पर ट्यूशन जाते समय दो स्कूली छात्र गुटों के बीच मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। देखते ही देखते छात्रों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल छात्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ छात्र बाइक और साइकिल से ट्यूशन जा रहे थे। रास्ते में जरा-सी टक्कर या बात पर बहस शुरू हो गई, जो मारपीट में बदल गई।
मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।
पुलिस की कार्रवाई
नगर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है।




