मेरठ रेंज पुलिस के 13,646 अधिकारी-कर्मचारी जुड़े iGOT कर्मयोगी पोर्टल से, अब और मजबूत होगी पुलिस सेवा

अंकित गुप्ता /समय दिन ( ujagarkhabar.in)
मेरठ मिशन कर्मयोगी – भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत मेरठ रेंज की पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र श्री कलानिधि नैथानी ने जानकारी दी कि iGOT (Integrated Government Online Training) कर्मयोगी पोर्टल पर अब तक रेंज के 13,646 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पंजीकृत हो चुके हैं।
इसमें जनपदवार आंकड़े इस प्रकार हैं:
मेरठ – 4,783
बुलन्दशहर – 5,196
बागपत – 1,591
हापुड़ – 2,076
iGOT कर्मयोगी पोर्टल क्या है?
यह भारत सरकार का डिजिटल ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म है, जहां सरकारी कर्मचारियों को 1424 से ज्यादा ई-लर्निंग और स्किल-बेस्ड कोर्स उपलब्ध हैं इनमें ई-लर्निंग, ब्लेंडेड प्रोग्राम, डोमेन-विशिष्ट कोर्स, और क्वालिटी एन्हांसमेंट ट्रेनिंग शामिल हैं।
फायदे क्या होंगे?
पुलिसकर्मी होंगे और कुशल, तकनीकी रूप से सक्षम और जनता-केन्द्रित
कार्यप्रणाली और व्यवहार में आएगा सकारात्मक बदलाव
नागरिक सेवाओं की डिलीवरी होगी और भी तेज व प्रभावी
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सभी पुलिसकर्मियों से आह्वान किया है कि वे इस पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग कर खुद को और पुलिस सेवा को और बेहतर बनाएं।