हापुड़
Trending

मुजफ्फरनगर में भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पर षड्यंत्र के तहत हुए हमले को लेकर गांव दबथला में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे

पुष्पेंद्र कुमार

मुजफ्फरनगर में भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पर षड्यंत्र के तहत हुए हमले को लेकर गांव दबथला में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा ने ग्रामीणों के साथ किसान रोष आपातकालीन बैठक कर जीआईसी ग्राउंड की ओर कूच किया।

युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा हापुड़ से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गांव दबथला में किसानों के बीच किसान रोष आपातकालीन बैठक में पहुंचे। एकलव्य ने किसानों की रोष बैठक में कहा कि जानकारी के अनुसार हमें पता चला कि किसानों के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है। सर्व समाज द्वारा आयोजित कैंडल मार्च के माध्यम से भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को आमंत्रित किया गया जिसमें राकेश टिकैत चार-पांच कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। उसके बाद कुछ लोगों ने तनाव का माहौल बनाने की कोशिश की और उन पर हमला करने की कोशिश की। यह हमला चौधरी राकेश टिकैत पर नहीं बल्कि किसान कौम पर हुआ है, जिससे पूरे देश में तनाव का माहौल बन गया है। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने आपात जीआईसी ग्राउंड में पंचायत की घोषणा की है, जिसमें सभी किसान, मजदूर और नौजवान पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। इस बैठक के माध्यम से मैं आपको बताना चाहता हूं कि पहलगाम में हुई आतंकवादी दर्दनाक घटना से ध्यान भटकाने का प्रयास है। कुछ लोगों द्वारा दंगे भड़काने की साजिश की जा रही है। हिंदुओं को हिंदुओं से लड़ाने की कोशिश की जा रही है। देश में लगातार हो रही घटनाएं बताती हैं कि सभी विभागों में बैठे लोग भ्रष्ट हैं और अपना काम पूरा नहीं कर पा रहे हैं। यह सरकार की बड़ी विफलता है जो नेताओं आम जनता पर लगातार हमले हो रहे हैं।

किसान रोष आपातकालीन बैठक के अंत में अरुण महल ने कहा कि हम सरकार को चेतावनी देना चाहते हैं कि इस साजिश का जल्द पर्दाफाश किया जाए और सरकार दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे, अन्यथा बड़े जन आंदोलन के लिए तैयार रहे।

इस कार्यक्रम के दौरान परमजीत सिंह, आकाश चौधरी, देवांश चौधरी, शाहरुख प्रधान, शोकीन प्रधान, यशवीर सिंह, पपेंद्र चौधरी, मुकेश चौधरी, विपिन मुंडेर, मोनू चौधरी, भानु सिद्धू, अनुज सिद्धू, उज्जवल सिरोही, राहुल महाल, गौरव चट्ठा, विपिन चट्ठा, अर्जुन चौधरी, हरप्रीत निर्वाण शेखर चौधरी आदि उपस्थि रहे।

Related Articles

Back to top button
Shares