अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagar khabar.in) गढ़मुक्तेश्वर सिंभावली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव बीरमपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कुंवर पाल यादव और ग्राम प्रधान सेना शाह कमाल ने क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया ग्राम प्रधान बीरमपुर आसिफ चौधरी ने जानकारी देते बताया कि गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र और अन्य जनपद से भी क्रिकेट टीम क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं किसी भी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी को परेशानी नहीं आने दी जाएगी उनकी टीम का पूरा ध्यान रखा जाएगा क्रिकेट टूर्नामेंट आने वाले 10 दिन चालू रहेगा दिल्ली से भी क्रिकेट टीम टूर्नामेंट खेलने के लिए आ रही हैं आज दो मैच खेले गए ।पहला मैच सरूरपुर और रझेड़ा के बीच हुआ।सरूरपुर की टीम ने जीत हासिल की दूसरा मैच सेना और बीरमपुर के बीच हुआ सेना गांव की टीम को हराकर बीरमपुर गांव की टीम ने जीत का परचम लहराया क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल में जीतने वाली टीम को 21 हजार दूसरे टीम को 11 हज़ार रुपया का इनाम दिया जाएगा और खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना की जाएगी इस मौके पर कुंवर पाल यादव शाह कमाल प्रधान आसिफ प्रदान ठेकेदार पप्पू चौधरी परवेज चौधरी ताहिर अकील, डॉक्टर इंसाफ अली ठाकुर जुनैद जाहिद मेवाती अब्दुल सत्तार चौधरी मुस्तफा आदि लोग मौजूद रहे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौ. देवेंद्र सिंह व सचिव रवि कुमार सहित कार्यकारिणी ने ली ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
January 18, 2026
हापुड़: समाधान दिवस में तीनों तहसीलों में 70 शिकायतें दर्ज, डीएम-एसपी ने 12 का मौके पर किया निस्तारण
January 18, 2026
Check Also
Close


