सनातन हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संजय नाथ हापुड़ पहुंचे

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagar khabar.in) जनपद हापुड़ सनातन हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संजय नाथ हापुड़ पहुंचे जहां सनातन हिंदू वाहिनी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी सरकार में देश का विकास हो रहा है। देश लगातार तरक्की कर रहा है। देश में विकास की गंगा बह रही है। आज उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश के नाम से जाना जाता है। आज मोदी जी के नेतृत्व में पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों को और उनके घर में घुसकर मारा है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च किया कार्यकर्ता ने भारत माता की जय जय श्री राम के नारे लगाएं उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया इस अवसर मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र राणा मेरठ जिला अध्यक्ष आयुष त्यागी हापुड़ जिला अध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा सतीश राजन मंडल प्रभारी भीम सिंह बिजेंद्र सिंह आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे और जय भीम के नारे लगाए इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अपने काफिले के साथ मेरठ के लिए रवाना हो गए।