हापुड़ में सपा मजदूर सभा का धमाका – रागिव चौधरी बने जिलाध्यक्ष, अफजल सैफी को मिला प्रदेश सचिव का ताज

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in) हापुड़ के कैंप कार्यालय में रविवार को सपा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त जलवा देखने को मिला यहां पर माहौल जश्न जैसा था – ढोल, नारे और फूल-मालाओं से पूरा कैंप दहाड़ उठा , समाजवादी पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए रागिव चौधरी को जिलाध्यक्ष मजदूर सभा हापुड़ और अफजल सैफी को प्रदेश सचिव मजदूर सभा बनाया।
जैसे ही नियुक्ति पत्र सौंपा गया, कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर पूरे माहौल को लाल रंग में रंग दिया।
रागिव चौधरी ने साफ कहा ये पद हमारे लिए इज्ज़त नहीं बल्कि जिम्मेदारी है। अब मजदूरों की आवाज गूंजेगी।
अफजल सैफी ने एलान किया –
“2027 समाजवादी सरकार की वापसी का साल होगा। और हापुड़ सबसे आगे खड़ा रहेगा।”
मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने नेताओं को फूल-मालाओं से लाद दिया। हर तरफ जोश और जज़्बा ही नज़र आया।





